खेल Archives - India News Flash

प्रतिबंध लगने पर फूट-फूटकर रोने लगीं यह वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी, जानें क्या है पूरा मामला
Credit :  https://www.patrika.com/tennis-news/novak-djokovic-will-play-in-brisbane-international-after-15-years-19206408

पोलैंड की 27 वर्षीय खिलाड़ी स्विटेक ने कहा, मैंने ईमेल खोला और सोचा कि यह एक ऐसी सूचना है जो खिलाडिय़ों को नियमित रूप से मिलती रहती है। लेकिन इस बार मामला अलग था।

मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे ऊपर डोप पॉजिटिव पाए जाने का धब्बा लगेगा। प्रतिबंध भले ही एक महीने का था, लेकिन यह मेरे लिए बहुत कष्टदायक था। दुनिया की नंबर दो महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्विटेक ने हाल में खुलासा किया कि जब उन्हें पता चला कि डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर उनके ऊपर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है तो वह फूट-फूटकर रोने लगी थीं। उन्हें अगस्त में सिनसिनाटी ओपन से कुछ समय पहले प्रतिबंधित पदार्थ ट्राइमेटाजिडीन के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। वहीं, उनपर बैन 12 सितंबर से 04 अक्टूबर 2024 तक लगा था।

मैं इस तरह रोई, जैसे किसी की मौत हो गई हो

पोलैंड की 27 वर्षीय खिलाड़ी स्विटेक ने कहा, मैंने ईमेल खोला और सोचा कि यह एक ऐसी सूचना है जो खिलाडिय़ों को नियमित रूप से मिलती रहती है। लेकिन इस बार मामला अलग था। मैंने इस ईमेल को पूरी तरह से पढ़ भी नहीं पाई और रोने लगी। मुझे बहुत घबराहत होने लगी थी। मेरे मैनेजर ने बाद में मुझसे कहा कि मेरी प्रतिक्रिया ऐसी थी, जैसे किसी की मौत हो गई हो या मुझे बहुत गंभीर बीमारी हो गई हो।

दमदार रेकॉर्ड:

05 : ग्रैंड स्लेम अब तक करियर में कुल जीते

22 : एकल खिताब कुल स्विटेक ने जीते हैं

शुक्र है मैं अकेली नहीं थी:

स्विटेक ने कहा कि वह किस्मतवाली हैं कि इस मुश्किल वक्त में वह अकेली नहीं थी। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया और हर तरफ मेरे बारे में खबरें चल रही थीं और इसमें कुछ नकारात्मक खबरें भी थीं। हालांकि मुझे खुशी है कि इस दौरान मेरे साथ मेरा सपोर्ट स्टाफ, दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे।

1.83 करोड़ रुपए की इनामी राशि गंवानी पड़ी

डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के कारण स्विटेक को 1.83 करोड़ रुपए की इनामी राशि गंवानी पड़ी, जो उसे सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने पर मिलने वाली थी। इसके अलावा, वह कोरिया ओपन, चाइना और वुहान ओपन में नहीं खेल सकीं।

अब ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताबी जीत लक्ष्य

स्विटेक ने कहा कि अब वह सब कुछ भूलकर नए सीजन की पॉजिटिव शुरुआत करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, मेरी नजरें अब साल के पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन पर है, जहां मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं। पांच बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन स्विटेक कभी ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं जीत सकी हैं।

Credit :  https://www.patrika.com/tennis-news/novak-djokovic-will-play-in-brisbane-international-after-15-years-19206408

The post प्रतिबंध लगने पर फूट-फूटकर रोने लगीं यह वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी, जानें क्या है पूरा मामला appeared first on India News Flash.

ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी शुरू करेंगे जोकोविच, 15 साल बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में खेलेंगे
Credit :  https://www.patrika.com/tennis-news/novak-djokovic-will-play-in-brisbane-international-after-15-years-19206408

नोवाक जोकोविच 15 साल के अंतराल के बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। इसके साथ ही वे साल 2025 के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों का आगाज भी करेंगे।

24 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच 15 साल के अंतराल के बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। इसके साथ ही वे साल 2025 के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों का आगाज भी करेंगे। जोकोविच अब तक अपने करियर में 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुके हैं। यह टूर्नामेंट 29 दिसंबर से शुरू होगा। जोकोविच साल 2009 में अंतिम बार ब्रिस्बेन इंटरनेशल टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे।

100वें खिताब की तलाश में

99 एटीपी खिताब जीत चुके जोकोविच यहां अपने 100वें खिताब की तलाश में उतरेंगे। जोकोविच ने कहा, मैं ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में अपना अभियान शुरू करने को उत्साहित हूं। जोकोविच 100 या उससे अधिक एटीपी खिताब जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बनेंगे। उनसे पहले अमरीका के जिम्मी कोनर्स ने 109 और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 103 खिताब जीते हैं।

Credit :  https://www.patrika.com/tennis-news/novak-djokovic-will-play-in-brisbane-international-after-15-years-19206408

The post ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी शुरू करेंगे जोकोविच, 15 साल बाद ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में खेलेंगे appeared first on India News Flash.

फुटबॉल इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे पिता-पुत्र
Credit :  https://www.patrika.com/football-news/father-son-duo-ashley-young-and-tyler-young-will-face-off-against-each-other-for-the-first-time-in-football-history-19206446

एफए कप के तीसरे दौर के मुकाबले में एवर्टन और पीटरबोरो यूनाइटेड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सबकी निगाहें पिता-पुत्र एश्ले यंग और टायलर यंग पर होंगी, जो पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

एवर्टन के स्ट्राइकर एश्ले यंग जब एफए कप के तीसरे दौर के मैच में उतरेंगे तो उनके लिए वह मुकाबला बेहद खास बन जाएगा। दरअसल 39 साल के इंग्लिश फुटबॉलर इस मैच में अपने 18 साल के बेटे टायलर यंग के खिलाफ खेलने उतरेंगे। एफए कप के मंगलवार को घोषित ड्रॉ में एश्ले के क्लब एवर्टन का सामना पीटरबोरो यूनाइटेड से होगा। टायलर पीटरबोरो यूनाइटेड टीम के सदस्य हैं। ड्रॉ जारी होने के बाद एश्ले यंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने लिखा, वाउ… यह सपना सच होने जा रहा है। संभवत: फुटबॉल इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब पिता-पुत्र एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

टायलर ने अक्टूबर में किया पदार्पण

युवा खिलाड़ी टायलर ने आर्सेनल एकेडमी में ट्रेनिंग लेने के बाद पीटरबोरो के लिए इस साल अक्टूबर में पदार्पण किया था और उन्हें अब तक एक मैच खेलने का मौका मिला है। अगर सब कुछ सही रहा तो टायलर को एवर्टन के खिलाफ अगले साल 11 जनवरी को होने वाले इस मैच के लिए फाइनल लाइनअप में शामिल किया जा सकता है।

शानदार रहा है एश्ले यंग का करियर

एश्ले यंग का अब तक का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने एवर्टन से पहले वाटफोर्ड, एस्टन विला, मैनचेस्टर यूनाइटेड व इंटर मिलान जैसे प्रतिष्ठित क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अब तक कुल 724 मैच खेले हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने जब 2015-16 में एफए कप जीता था, तब एश्ले यंग भी टीम का हिस्सा थे। वे एफए कप में अब तक 31 मैच खेल चुके हैं।

एक टीम से खेलने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी

फुटबॉल इतिहास में इससे पहले दो मौके ऐसे आए हैं जब पिता-पुत्र की जोड़ी एक ही टीम की ओर से एक ही मैच में खेलने उतरी हो, लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का यह पहला मौका होगा। 1951 में स्टॉकपोर्ट काउंटी के एलेक्स व डेविड हर्ट हार्ट पूल टीम के खिलाफ खेलने उतरे थे। वहीं चेल्सी के ईदुर गुड जॉनसन 1996 में आइसलैंड के लिए पदार्पण करते समय अपने पिता अर्नाेर की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर खेलने उतरे थे।

स्पेनिश ला लीगा: मेलोर्का पर 5-1 की जीत से बार्सिलोना शीर्ष पर कायम

बार्सिलोना ने स्पेनिश ला लीगा मैच में मालोर्का को 5-1 से हराकर अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। बार्सिलोना के 16 मैचों में 12 जीत और एक ड्रॉ से 37 अंक है और वह रियाल मैड्रिड पर चार अंक की बढ़त बनाए हुए है। इस मैच में बार्सिलोना की ओर से राफिन्हा ने 56वें व 74वें, फेरान टोरेस ने 12वें, फ्रेंकी डी जोंग ने 79वें और पाउ विक्टर ने 94वें मिनट में गोल किए। बार्सिलोना के कोच हैंसी फि्लक्स ने स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांदोवस्की को इस मैच में आराम दिया था। लेकिन राफिन्हा की अगुवाई में टीम शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही।

Credit :  https://www.patrika.com/football-news/father-son-duo-ashley-young-and-tyler-young-will-face-off-against-each-other-for-the-first-time-in-football-history-19206446

The post फुटबॉल इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे पिता-पुत्र appeared first on India News Flash.

UEFA Champions League: डिफेंडिंग चैंपियन रियाल मैड्रिड ने अटलांटा को 3-2 से हराया, एम्बापे ने दागा 50वां गोल
Credit :  https://www.patrika.com/football-news/defending-champions-real-madrid-beat-atalanta-in-uefa-champions-league-19225823

UEFA Champions League: फ्रांसीसी स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने यूएफा चैंपियंस लीग में अपना 50वां गोल दागा, जिसकी बदौलत स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड ने इटली के अटलांटा को 3-2 से हराकर इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन रियाल मैड्रिड की टीम इस सीजन संघर्ष करती दिख रही है। टीम ने छह में से तीन मैच ही जीते हैं। इस जीत के साथ ही रियाल मैड्रिड की टीम नाॅकआउट राउंड की होड़ में बनी हुई है।

दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने

एम्बापे सबसे कम उम्र में चैंपियंस लीग में 50 गोल पूरे करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। एम्बापे ने 25 वर्ष और 356 दिन की उम्र में 79 मैचों में 50 गोल किए हैं। उनसे पहले 2012 में लियोनल मेसी ने 24 वर्ष और 284 दिन की उम्र में चैंपियंस लीग में 50 गोल पूरे कर लिए थे।

बेलिंघम ने दागा निर्णायक गोल

एम्बापे ने 10वें मिनट में ही रियाल मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिला दी थी, लेकिन पहला हाफ खत्म होने तक अटलांटा के चाल्र्स डे केटेलेरे ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 56वें मिनट में विंसियस जूनियर ने रियाल मैड्रिड के लिए दूसरा गोल किया, लेकिन एडेमोला लुकमैन ने 65वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। लेकिन 59वें मिनट में जूड बेलिंघम ने विंसियस जूनियर के पास पर शानदार गोल कर टीम को 3-2 से आगे कर दिया। बेलिंघम का यह गोल अंतत: निर्णायक साबित हुआ।

लिवरपूल की लगातार छठी जीत

चैंपियंस लीग के इस सीजन में लिवरपूल ने शानदार खेल दिखाया है। टीम ने अपना विजयी सफर जारी रखते हुए मेजबान गिरोना को 1-0 से हराकर इस सीजन लगातार छठी जीत दर्ज की। लिवरपूल की टीम छह जीत से 18 अंक लेकर शीर्ष पर है और नाॅकआउट राउंड में जगह पक्की कर चुकी है। इस मैच में मोहम्मद सालाह ने 63वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील किया।

बायर्न म्यूनिख 5-1 से जीता

मैच के शुरुआती पांच मिनट में ही एक गोल से पिछड़ने के बाद बायर्न म्यूनिख ने धमाकेदार खेल दिखाया और शख्तार दोनेस्क को 5-1 से करारी शिकस्त दी। शख्तार के लिए केविन ने 5वें मिनट में गोल किया। जिसके जवाब में कोनराड लैमर ने 11वें, थॉमस मूलर ने 45वें, माइकल ओलिस ने 70वें व 90वें और जमाल मुसियाला ने 87वें मिनट में गोल कर बायर्न म्यूनिख को 5-1 से जीत दिला दी।

अन्य मैच

– पीएसजी ने रेडबुल सेल्जबर्ग को 3-0 से हराया

– एस्टन विला ने आरबी लिपजिग को 3-2 से मात दी

– क्लब बुर्गेस ने स्पोर्टिंग सीपी को 2-1 से हराया

– ब्रेस्ट ने पीएसवी को 1-0 से शिकस्त दी

– बायर लेवरकुसेन ने इंटर मिलान को 1-0 से हराया

Credit :  https://www.patrika.com/football-news/defending-champions-real-madrid-beat-atalanta-in-uefa-champions-league-19225823

The post UEFA Champions League: डिफेंडिंग चैंपियन रियाल मैड्रिड ने अटलांटा को 3-2 से हराया, एम्बापे ने दागा 50वां गोल appeared first on India News Flash.

Neelam Bhardwaj: मजदूर की बेटी ने दोहरा शतक ठोक मचाई सनसनी, जानें कौन है नीलम भारद्वाज, जो रातों रात बन गईं स्टार
Credit :  https://www.patrika.com/cricket-news/indian-womens-cricket-who-is-neelam-bhardwaj-smashed-double-century-in-domestic-odi-cricket-19226550

Who Is Neelam Bhardwaj: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में रामनगर रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में पली-बढ़ी नीलम का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। वह आज क्रिकेट जगत में छाई हुई हैं।

Neelam Bhardwaj: प्रतिभा के दम पर इंसान हर मुश्किल पार कर अपनी चमक बिखेर देता है। उत्तराखंड की 18 वर्षीय बल्लेबाज नीलम भारद्वाज ने उत्तराखंड के लिए खेलते हुए बुधवार को नगालैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली भारत की सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनकी पारी से उत्तराखंड ने 50 ओवर में 371 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड ने नगालैंड की टीम को 47 ओवर में 112 रन पर समेट दिया।

तूफानी पारी में लगाए 27 चौके और 2 छक्के

नीलम वनडे क्रिकेट के किसी भी टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाली भारत की तीसरी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले स्मृति मंधाना और श्वेता सहरावत घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुकी हैं। नीलम ने 137 गेंदों में नाबाद 202 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 27 चौके और दो छक्के लगाए। नीलम मीडियम पेसर भी हैं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

झुग्गियों में पली-बढ़ी नीलम

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में रामनगर रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में पली-बढ़ी नीलम का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। उनके पिता नरेश भारद्वाज प्लाई फैक्ट्री में दिहाड़ी मजदूर थे। लकडिय़ां ढोते समय संतुलन खोने से चार साल पहले उनका निधन हो गया। नीलम के बचपन के कोच मोहम्मद इसरार अंसारी ने उन्हें संभाला। उन्होंने कहा, नीलम आठ साल की उम्र में मेरे पास क्रिकेट सीखने आई थी। जब वह 11-12 साल की थी, उसने अंडर-19 टीम में जगह बनाई। वह मेरे लिए गौरवान्वित करने वाला पल था।

The post Neelam Bhardwaj: मजदूर की बेटी ने दोहरा शतक ठोक मचाई सनसनी, जानें कौन है नीलम भारद्वाज, जो रातों रात बन गईं स्टार appeared first on India News Flash.

PKL 2024: बेंगलुरु बुल्स को 11 अंक से हराकर प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी हरियाणा स्टीलर्स
Credit :  https://hindi.news18.com/cricket/yuvraj-singh-birthday-net-worth-salary-income-house-car-luxury-life-styles-indian-cricketer-monthly-income-sixer-king-8891019.html

बीते सीजन की उपविजेता हरियाणा को 19 मैचों में 15वीं जीत मिली जबकि बुल्स को 18 मैचों में 15वीं हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के लिए विनय (9), शिवम पटारे (8), मोहम्मदरेजा शादलू (6), राहुल सेतपाल औऱ जयदीप (4-4 अंक) ने चमक दिखाई जबकि बुल्स के लिए जतिन फोगाट (5) ने रेड में और नितिन रावल (4) ने डिफेंस में कुछ चमक दिखाई।

Haryana Steelers vs Bengaluru Bulls, Pro kabaddi league 2024: हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टेबल टापर हरियाणा ने बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में बुधवार को खेले गए सीजन 105वें मैच में बेंगलुरु बुल्स को 37-26 के अंतर से हराया।

बीते सीजन की उपविजेता हरियाणा को 19 मैचों में 15वीं जीत मिली जबकि बुल्स को 18 मैचों में 15वीं हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के लिए विनय (9), शिवम पटारे (8), मोहम्मदरेजा शादलू (6), राहुल सेतपाल औऱ जयदीप (4-4 अंक) ने चमक दिखाई जबकि बुल्स के लिए जतिन फोगाट (5) ने रेड में और नितिन रावल (4) ने डिफेंस में कुछ चमक दिखाई।

सबसे ऊपर और सबसे नीचे की टीमों के बीच के इस मैच की धीमी शुरुआत हुई। चार मिनट के बाद स्कोर 2-2 था लेकिन स्टीलर्स ने जल्द ही 5-2 की लीड ले ली। इसमें रेडर्स के तीन और डिफेंडर्स के दो अंक शामिल हैं। बुल्स ने हालांकि नितिन रावल के कुछ शानदार टैकल्स की बदौलत जल्द ही स्कोर 5-7 कर दिया।

इस बीच सौरव ने इन फार्म रेडर शिवम का एकवांस एंकल होल्ड कर फासला 1 का कर दिया। 10 मिनट बाद हरियाणा 7-6 से आगे थे। बीते पांच मिनट में बुल्स ने 2 के मुकाबले चार अंक हासिल किए। ब्रेक के बाद हरियाणा ने लगातार तीन अंक लेकर फासला 4 का कर लिया।

इसके बाद हालांकि परदीप ने शादलू को बाहर किया और फिर नितिन ने शिवम को लपक स्कोर 8-10 कर दिया। इस बीच जयदीप ने चार के डिफेंस में परदीप को लपक लिया लेकिन डू ओर डाई रेड पर प्रतीक ने टाटे को लपक हिसाब बराबर किया। इस बीच विनय ने सुपर रेड के साथ फासला 5 का कर दिया।

अब बुल्स के लिए सुपर टैकल आन था लेकिन जतिन ने जयदीप और संजय को आउट कर स्कोर 11-14 कर दिया। इसके बाद शिवम ने डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर हाफटाइम तक स्कोर 15-11 कर दिया। हाफटाइम के बाद हरियाणा ने 1 के मुकाबले तीन अंक लेकर बुल्स को आलआउट की ओर धकेला लेकिन प्रतीक ने सुपर रेड के साथ खेल पलट दिया।

बुल्स ने 15-20 के स्कोर पर आलआउट टाल दिया था लेकिन जल्द ही हरियाणा ने आलआउट लेकर 24-15 की लीड ले ली। इसके बाद बुल्स ने 1 के मुकाबले 2 अंक लेकर 30 मिनट के बाद स्कोर 17-25 कर दिया। ब्रेक के बाद हरियाणा ने लगातार दो अंकों के साथ फासला 10 का कर लिया। फिर शिवम ने मल्टी प्वाइंटर के साथ स्कोर 30-18 कर दिया।

हरियाणा की टीम यहीं नहीं रुकी और बुल्स को आलआउट की ओर धकेल दिया लेकिन अजिंक्य ने सुपर रेड के साथ इसे टालते हुए स्कोर 22-32 कर दिया। इसके बाद सुशील ने दो अंक की रेड की और नवीन ने सुपर टैकल के दो अंक लिए। स्कोर 26-36 था लेकिन तब तक बुल्स की हार तय हो चुकी थी।

Credit :  https://hindi.news18.com/cricket/yuvraj-singh-birthday-net-worth-salary-income-house-car-luxury-life-styles-indian-cricketer-monthly-income-sixer-king-8891019.html

The post PKL 2024: बेंगलुरु बुल्स को 11 अंक से हराकर प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी हरियाणा स्टीलर्स appeared first on India News Flash.

सिक्सर किंग युवराज सिंह की कितनी है नेटवर्थ? रिटायरमेंट के बाद कहां कहां से कर रहे कमाई, सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर में हैं शामिल
Credit :  https://hindi.news18.com/cricket/yuvraj-singh-birthday-net-worth-salary-income-house-car-luxury-life-styles-indian-cricketer-monthly-income-sixer-king-8891019.html

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह गुरुवार (12 दिसंबर) को 43 साल के हो गए. टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके युवी ने अपने क्रिकेट करियर में कई बार अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई है. उन्हें दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार किया जाता है. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी युवी मोटी कमाई कर रहे हैं. वह भारत के अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं. अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर सिक्सर किंग युवी लाइफ स्टाइल में भी कई भारतीय खिलाड़ियों से आगे हैं. युवी इस समय विज्ञापनों से हर महीने करीब एक करोड़ की कमाई कर रहे हैं. युवी का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था.

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का क्रिकेट करियर शानदार रहा है.वह दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत चुके हैं.साल 2007 के टी20 विश्व कप में युवी ने एक ओवर में छह छक्के जड़कर खूब सुर्खियां बटोरी थी. उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर एक ओवर में छह छक्के लगाए थे. युवी के नाम टी20 में 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है. वह आईपीएल विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं जबकि अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के मेंबर भी युवी रह चुके हैं. युवी ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने बैट और बॉल से शानदार प्रदर्शन किया था. युवी को उस विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

युवराज सिंह 291 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवराज सिंह की नेट वर्थ लगभग 291 करोड़ है. साल 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह के पास इस समय बड़ी बड़ी कंपनियों के विज्ञापन हैं जिससे वह करोड़ों की कमाई कर रहे हैं.युवी के कई स्टार्टअप्स शुरू किए हैं जिससे उन्हें मोटी कमाई हो रही है. उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी करीब 50 करोड़ से ज्यादा है. युवराज सिंह के पास मुंबई मं दो आलीशान अपार्टमेंट हैं. उन्होंने 2013 में वर्ली में लग्जरी आवासीय टॉवर ओमकार 1973 में दो अपार्टमेंट खरीदने के लिए 64 करोड़ खर्च किए थे.उनके पास गोवा में भी एक घर है जबकि चंडीगढ़ में दो मंजिला हवेली भी है.

युवराज के पास गाड़ियों पर जखीरा

युवराज सिंह के पास गाड़ियों का जखीरा है. रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, लॉम्बिरिगनी मरसिएलागोए बीएमडब्ल्यू एम5 ई60, बीएमडब्ल्यू X6M और ऑडी क्यू 5 गाड़ियां हैं.

युवराज सिंह का क्रिकेट करियर

युवराज सिंह ने 40 टेस्ट में 1900 रन बनाए जबकि 304 वनडे में उन्होंने 8701 रन बनाए.58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में युवी के नाम 1177 रन दर्ज हैं. उन्होंने टेस्ट में 3 शतक और 11 अर्धशतक जड़े जबकि वनडे में 14 शतक और 52 अर्धशतक जड़े.टी 20 में युवी ने 1177 रन बनाए. उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से टेस्ट में 9 वनडे में 111 और टी20 में 28 विकेट चटकाए.

Credit :  https://hindi.news18.com/cricket/yuvraj-singh-birthday-net-worth-salary-income-house-car-luxury-life-styles-indian-cricketer-monthly-income-sixer-king-8891019.html

The post सिक्सर किंग युवराज सिंह की कितनी है नेटवर्थ? रिटायरमेंट के बाद कहां कहां से कर रहे कमाई, सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर में हैं शामिल appeared first on India News Flash.

गाबा टेस्ट के पांचों दिन बारिश के आसार:मैच ड्रॉ हुआ तो WTC में भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी, फाइनल के लिए सभी मैच जीतने होंगे
Credit :  https://www.bhaskar.com/sports/cricket/news/ind-vs-aus-gabba-test-weather-forecast-brisbane-rainfall-alert-134108816.html

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2023-25 में भारत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 दिसंबर से होने जा रहे गाबा टेस्ट के पांचों दिन ब्रिस्बेन में बारिश के आसार हैं।

अगर गाबा टेस्ट के दौरान बारिश होती है और मैच ड्रॉ हो जाता है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में भारत की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी, क्योंकि यहां से फाइनल पहुंचने के लिए टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष सभी मुकाबले जीतना जरूरी हो जाएगा।

फिलहाल, BGT एक-एक की बराबरी पर चल रही है। पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेट में 10 विकेट से जीता था, जबकि भारत ने पर्थ टेस्ट को 295 रनों से अपने नाम किया था।

गाबा टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा बारिश होगी

मौसम वेबसाइट accu weather के अनुसार, ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर को सबसे ज्यादा 88% बारिश होने के चांस हैं। मैच के दूसरे दिन 49% और चौथे दिन 42% बारिश के आसार हैं। तीसरे और पांचवें दिन भी 25-25% बारिश के अनुमान हैं।

गाबा में बारिश से भारत को नुकसान क्यों?

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। यहां से साउथ अफ्रीका के फाइनल में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांस हैं। यदि गाबा टेस्ट ड्रॉ होता है, तो टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ पॉइंट्स बांटने पड़ेंगे।

इतना ही नहीं, पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति के अनुसार, भारत को अपने दम पर WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए अगले तीनों मैच जीतने होंगे। हारने या ड्रॉ की स्थिति में भारत को ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

1-1 की बराबरी पर है टेस्ट सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था। फिर ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट 10 विकेट से जीता था।

गूगल में ट्रेंड पर आया गाबा टेस्ट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबले से दो दिन पहले ही गाबा टेस्ट गूगल ट्रेंड पर आ गया है।

Credit :  https://www.bhaskar.com/sports/cricket/news/ind-vs-aus-gabba-test-weather-forecast-brisbane-rainfall-alert-134108816.html

The post गाबा टेस्ट के पांचों दिन बारिश के आसार:मैच ड्रॉ हुआ तो WTC में भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी, फाइनल के लिए सभी मैच जीतने होंगे appeared first on India News Flash.

Syed Mushtaq Ali Trophy: फाइनल के लिए मुंबई की जंग पंड्या ब्रदर्स की टीम से… जानें दिल्ली का किससे होगा मुकाबला
Credit :  https://hindi.news18.com/cricket/smat-semi-final-match-preview-mumbai-vs-baroda-delhi-vs-madhya-pradesh-clash-for-syed-mushtaq-ali-trophy-final-2024-shreyas-iyer-suryakumar-yadav-hardik-pandya-8891936.html/

नई दिल्ली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल शुक्रवार को बैंगलोर में खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में मुंबई की टीम बड़ौदा से भिड़ेगी वहीं दूसरा सेमीफाइनल दिल्ली बनाम मध्यप्रदेश के बीच खेला जाएगा. मुंबई की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि बड़ौदा की कमान क्रुणाल पंड्या के हाथों में है. हार्दिक पंड्या भी बड़ौदा की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे जो इस टूर्नामेंट में अभी तक बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बड़ौदा के लिए नॉकआउट में जगह बनाना आसान नहीं रहा।.ग्रुप बी में उसके सौराष्ट्र और गुजरात के बराबर 24 अंक थे लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर वह आगे बढ़ने में सफल रहा.

बड़ौदा के पास हार्दिक पंडया (Hardik Pandya) और क्रुणाल पंड्या जैसे टी20 के धुरंधर खिलाड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद उसका कोई भी खिलाड़ी बल्लेबाजी या गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल नहीं है. इससे पता चलता है कि बड़ौदा के सभी खिलाड़ियों ने अभी तक अच्छा योगदान दिया है जिससे उसकी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही. बड़ौदा की तरफ से तेज गेंदबाज अतीत शेठ ने 13 विकेट लिए हैं लेकिन वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें स्थान पर हैं. युवा बल्लेबाज भानु पनिया ने अभी तक बड़ौदा की तरफ से सर्वाधिक 271 रन बनाए हैं लेकिन वह बल्लेबाजों की सूची में 18वें स्थान पर हैं.

मुंबई के बल्लेबाज और गेंदबाजों को करना होगा बेस्ट प्रदर्शन

बंगाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में बड़ौदा के सभी खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से योगदान दिया जिससे टीम यह मैच जीतने में सफल रही.जहां तक मुंबई का सवाल है तो उसे ग्रुप ई में किसी तरह की खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा. उसे विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में पहली बार किसी तरह की चुनौती मिली. मुंबई को अगर बड़ौदा की कड़ी चुनौती से पार पाना है तो उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

पहला सेमीफाइनल सुबह 11 बजे से खेला जाएगा

दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली का मध्य प्रदेश पर पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है क्योंकि आयुष बडोनी की अगुवाई वाली इस टीम ने अभी तक अपना ऑलराउंड खेल दिखाया है. दोनों टीम के पास हालांकि अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और इससे यह मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है. मुंबई और बड़ौदा के बीच पहला सेमीफाइनल सुबह 11 बजे शुरू होगा जबकि दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल चार बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा.

Credit :  https://hindi.news18.com/cricket/smat-semi-final-match-preview-mumbai-vs-baroda-delhi-vs-madhya-pradesh-clash-for-syed-mushtaq-ali-trophy-final-2024-shreyas-iyer-suryakumar-yadav-hardik-pandya-8891936.html/

The post Syed Mushtaq Ali Trophy: फाइनल के लिए मुंबई की जंग पंड्या ब्रदर्स की टीम से… जानें दिल्ली का किससे होगा मुकाबला appeared first on India News Flash.