विश्व समाचार Archives - India News Flash

UK में क्रिमिनोलॉजी स्टूडेंट ने महिला का कत्ल किया:जानना चाहता था हत्या करने पर कैसा लगता है, लोगों का अटेंशन पाने की भी इच्छा थी
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/uk-criminology-student-killing-a-woman-bournemouth-134099649.html

ब्रिटेन में क्रिमिनोलॉजी स्टूडेंट ने दो महिलाओं पर हमला कर एक का कत्ल कर दिया, जबकि दूसरी महिला घायल है। नासेन सादी (20) नाम का यह स्टूडेंट जानना चाहता था कि किसी की हत्या करने पर कैसा लगता है। इसके लिए उसने इस साल अप्रैल से ही किसी की भी हत्या करने का प्लान बनाना शुरू कर दिया था।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के लिए सही जगह में खोजने के बाद वो साउथ इंग्लैंड के समुद्र किनारे स्थित बोर्नमाउथ शहर में बस गया।

जानना चाहता था महिलाओं को डराने पर कैसा लगता है

प्रॉसिक्यूटर ने सारा जोन्स ने विंचेस्टर क्राउन कोर्ट में बताया- ऐसा लगता है कि वो जानना चाहता था किसी की हत्या करने पर कैसा लगता है। वह यह भी समझना चाहता था कि महिलाओं को डराने का एहसास कैसा होता है। उसे लगता था कि ऐसा करने से वो ताकतवर महसूस करेगा और दूसरे लोगों की उसमें दिलचस्पी बन जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक नासेन सादी ने जब लीन माइल्स और एमी ग्रे पर हमला किया तो वो दोनों समुद्र किनार बैठकर हाथ सेंक रहीं थीं। एमी ग्रे पर चाकू से 10 वार किए गए, जिसमें एक उनके दिल के पार हो गया। उनकी मौते पर ही मौत हो गई। जबकि लीन माइल्स 20 हमले के बाद भी जिंदा बच गईं।

हमलावर ने घर में कई चाकू छिपाकर रखे थे

प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि हमला बहुत ही भयानक था। महिलाएं जब जान बचाने के लिए भागने लगीं, तो हमलावर ने दौड़कर उन पर वार किया। हमला करने के बाद उसने हथियार फेंक दिया और अपने कपड़े बदल कर अंधेरे में गायब हो गया।

पुलिस ने जब नासेन सादी के घर की तलाशी ली तो उसके बेडसाइड दराज और अलमारी में छिपाकर रखे हुए चाकू मिले। कोर्ट में यह मामला अभी जारी है।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/uk-criminology-student-killing-a-woman-bournemouth-134099649.html

The post UK में क्रिमिनोलॉजी स्टूडेंट ने महिला का कत्ल किया:जानना चाहता था हत्या करने पर कैसा लगता है, लोगों का अटेंशन पाने की भी इच्छा थी appeared first on India News Flash.

सीरिया में असद का कत्लखाना, जहां विरोधियों को रखते थे:72 तरह से डेढ़ लाख लोगों को मारा, यहां अनजान जगह एक लाख कैदी फंसे
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/india-evacuated-75-citizens-from-syria-134101458.html

सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर भागने के बाद 8 दिसंबर को विद्रोहियों ने कुख्यात सेडनाया जेल पर कब्जा कर लिया और जेल से हजारों कैदियों को रिहा कर दिया। हालांकि, 3 दिन बीत जाने के बावजूद अभी भी कुछ लोग जेल से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इसकी वजह ये है कि जेल में तहखाना है और उन कोठरियों तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं।

एनमेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक राष्ट्रपति असद ने अपने खिलाफ आवाज उठाने वाले लाखों लोगों को कुख्यात सेडनाया जेल की काल कोठरियों में ढूंस दिया था। इस जेल के स्लॉटरहाउस (बूचड़खाने) में बंदियों को 72 से ज्यादा तरह की यातनाएं दी जाती थीं।

इस जेल में 1.57 लाख से ज्यादा लोगों को यातनाएं देकर मारा जा चुका है, जिनमें 5,274 बच्चे और 10,221 महिलाएं भी शामिल हैं। असद के देश छोड़कर भागने और सेडनाया जेल पर विद्रोहियों के कब्जे के बाद हजारों सीरियाई लोग सेडनाया जेल पहुंच गए। उन्हें उम्मीद है कि असद के शासन के दौरान गिरफ्तार या लापता उनके परिजनों के बारे में कोई जानकारी मिल सकती है।

रविवार को फांसी होनी थी, पर विद्रोहियों ने बचा लिया

कुख्यात सेडनाया जेल पर विद्रोहियों का कब्जा 63 वर्षीय बशर बरहौम के लिए जीवनदान बन गया। बरहौम का कहना है कि उसे 7 महीने पहले जेल लाया गया था। उसे रविवार को फांसी की सजा होनी थी, लेकिन विद्रोहियों ने जेल पर कब्जा कर लिया और वह बच गया।

एक और कैदी ने बताया कि जेल की छोटी कोठरी में 25 लोगों को रखा जाता था। बचे हुए लोगों ने बताया कि जेल के अंदर गार्डों ने पूर्ण मौन का नियम लागू किया हुआ था। बंदी बोल नहीं सकते थे, इसलिए कई कैदियों ने दीवारों पर संदेश लिखे।

कैदियों को कुचलकर मारने के लिए आयरन प्रेस

सेडनाया जेल के भीतर पहुंचने के लिए सिर्फ एक घुमावदार सीढ़ी है। जो सलाखों से घिरी हुई है। यहां से जेल के 3 विंग में जाने के रास्ते हैं। विद्रोहियों का कहना है कि जेल के तीनों विंग अपनी अलग-अलग क्रूरता के लिए कुख्यात हैं। जेल की एक विंग में विद्रोहियों को ‘आयरन एक्जीक्यूशन प्रेस’ मिली है। बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल कैदियों को कुचल कर मारने के लिए किया जाता था।

मानवाधिकार नेटवर्क ने जेल प्रशासन द्वारा यातना दिए जाने के 72 अलग-अलग तरीकों का दस्तावेजीकरण किया है। इनमें जननांगों पर बिजली का झटका देना या उन पर वजन लटकाना; धातु की छड़, बारूद या ज्वलनशील कीटनाशकों से कैदियों को जलाना; उनके सिर दीवार और जेल के दरवाजे के बीच कुचलना, शरीर में सुई या धातु की पिन डालने जैसी कई सजाएं शामिल हैं।

आशंका: रेड विंग में बंद कैदी भूख से न मर जाएं

सेडनाया जेल राजधानी दमिश्क से 30 किमी दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। ये जेल दो बारूदी सुरंगों से घिरी हुई है। विद्रोहियों ने जेल पर कब्जा किया तो यहां कैद 1500 बंधकों को रिहा कर दिया गया। अब CCTV फुटेज में सामने आया है कि जेल में कई और कैदी अंडरग्राउंड सेल (रेड विंग) में बंद हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि ये विंग कहां है? रिपोर्ट है कि रेड विंग में एक लाख से ज्यादा कैदी बंद हैं। असद के सभी वफादार जेल अधिकारी भाग चुके हैं, अब किसी को पता नहीं है कि रेड विंग कहां है?

मोहम्मद अल-बशीर अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त सीरिया में बशर अल-असद को सत्ता से हटाने वाले विद्रोही गुटों की मदद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद अल-बशीर को अंतरिम PM नियुक्त किया गया है। बशीर ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा है कि वे पद पर अगले साल 1 मार्च तक बने रहने के लिए तैयार हैं। वे छोटी कैबिनेट का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि अभी अल-बशीर ही इदलिब प्रांत के प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/india-evacuated-75-citizens-from-syria-134101458.html

The post सीरिया में असद का कत्लखाना, जहां विरोधियों को रखते थे:72 तरह से डेढ़ लाख लोगों को मारा, यहां अनजान जगह एक लाख कैदी फंसे appeared first on India News Flash.

पहली बार कोर्ट में पेश हुए इजराइली PM नेतन्याहू:खड़े होकर गवाही दी, कहा- अच्छी जिंदगी नहीं जी रहा, 17-18 घंटे काम करना पड़ता है
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/israel-pm-benjamin-netanyahu-corruption-trial-appearance-update-134103921.html

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को एक आपराधिक मामले में कोर्ट में पेश हुए। BBC के मुताबिक उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे में कठघरे में खड़े होकर गवाही दी। इजराइल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी प्रधानमंत्री ने आपराधिक मुकदमे में गवाही दी है।

गवाही देनी शुरू करते ही नेतन्याहू ने कोर्ट में बैठे न्यायाधीशों को ‘हैलो’ कहा। इसके जवाब में एक जज ने कहा कि उनके पास विशेष अधिकार है कि वे अपनी इच्छानुसार बैठकर या फिर खड़े होकर गवाही दे सकते हैं।

इसके बाद नेतन्याहू ने कोर्ट में खड़े होकर गवाही देने का विकल्प चुना। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। नेतन्याहू ने कहा कि वे इस पल का 8 साल से इंतजार कर रहे थे, ताकि सच कह सकें। चूंकि वे एक प्रधानमंत्री भी हैं और 7 मोर्चे पर जंग के बावजूद देश का नेतृत्व कर रहे हैं। वे भ्रष्टाचार भी कर सकते हैं ये समझ से परे है।

मैं कोई अच्छी जिंदगी नहीं जी रहा हूं। मुझे 17-18 घंटे काम करना पड़ता है। मैं लंच भी ठीक से नहीं कर पाता। देर रात तक काम करना पड़ता और करीब 2 बजे सोने का मौका मिल पाता है। मेरे पास परिवार या फिर बच्चों से मिलने का बिल्कुल भी समय नहीं है।

नेतन्याहू बोले- मुझे शैंपेन से नफरत, कभी-कभार सिगार पीता हूं

​​​​​​नेतन्याहू ने कहा​​​​​​-

मुझे शैंपेन से नफरत है। मैं कभी-कभी सिगार पीता हूं लेकिन उसे भी पूरा नहीं पी पाता क्योंकि मेरे पास इतना वक्त नहीं होता क्योंकि मैं लगातार मीटिंग और ब्रीफिंग में बिजी रहता हूं। मेरी पत्नी और सास अच्छी जिंदगी जीते हैं ये कहना भी बेतुका है।

नेतन्याहू पर महंगे शैपेन और सिगार लेने के बदले अरबपति हॉलीवुड डायरेक्टर को फायदा पहुंचाने का आरोप है। उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने अपनी साफ-सुथरी छवि बनाने के लिए अखबार मालिकों को कई तरह का फायदा पहुंचाया है।

2026 तक फैसला आने की उम्मीद नहीं

प्रधानमंत्री से जुड़े इस मामले सुनवाई अभी लगातार चलने की उम्मीद है। इन सभी मामले में 140 लोगों को गवाही के लिए बुलाया गया है। गवाहों में नेतन्याहू के कुछ भरोसेमंद लोग शामिल हैं, जो उनके खिलाफ हो गए थे। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री यायर लापिड और कई मीडिया हस्तियां भी शामिल हैं। वकीलों ने रिकॉर्डिंग, पुलिस डॉक्यूमेंट और टेक्स्ट मैसेज समेत कई सबूत पेश किए हैं।

फिलहाल इस मामले में कम से कम 2026 तक फैसला आने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद नेतन्याहू सुप्रीम कोर्ट में भी अपील कर कर सकते हैं।

इजराइली PM​​​ ने गाजा वॉर और सुरक्षा चिंताओं को हवाला देकर कई बार कार्यवाही में देर करने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने इसे शुरू करने का आदेश दिया था।

अंडरग्राउंट कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई

भारतीय समय के मुताबिक कार्यवाही दोपहर करीब 2 बजे हुई थी जो कि रात के 8 बजे खत्म हुई। तब तक नेतन्याहू कोर्ट में मौजूद थे। PM की सिक्योरिटी को देखते हुए अदालत की कार्यवाही राजधानी तेल अवीव के अंडरग्राउंड चैंबर में शिफ्ट की गई। ये कोर्ट बम शेल्टर के रूप में सुरक्षित माना जाता है।

आने वाले सप्ताह में इस मामले की सुनवाई तेज हो सकती है। पिछले हफ्ते, कोर्ट ने कहा था कि नेतन्याहू को इस सप्ताह में दो बार अदालत में पेश होना होगा और फिर सप्ताह में तीन बार कोर्ट आना पड़ेगा।

जब नेतन्याहू गवाही दे रहे थे तब कोर्ट के बाहर नेतन्याहू के समर्थन और विरोध करने वाले लोग मौजूद थे। लोग हमास की कैद में रखे गए बंधकों को वापस लाने की मांग कर रहे थे। कुछ लोग नेतन्याहू को जंग छेड़ने का दोषी बता रहे थे।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला हदस काल्डेरोन ने बताया कि पिछले साल उनके दो बच्चों को सीजफायर समझौते के तहत हमास ने रिहा कर दिया था लेकिन उनके पति ओफर अभी भी हमास के कैद में हैं। पीएम उनकी रिहाई के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। नेतन्याहू देश के लोगों की देखभाल करने से ज्यादा अपने पापों को छुपाने में लगे हुए हैं। उन्हें बंधकों की परवाह नहीं है।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/israel-pm-benjamin-netanyahu-corruption-trial-appearance-update-134103921.html

The post पहली बार कोर्ट में पेश हुए इजराइली PM नेतन्याहू:खड़े होकर गवाही दी, कहा- अच्छी जिंदगी नहीं जी रहा, 17-18 घंटे काम करना पड़ता है appeared first on India News Flash.

बांग्‍लादेश में ढाका से त्रिपुरा बॉर्डर तक लॉन्ग मार्च:भारत अलर्ट, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई; US बोला- दोनों देश बातचीत से विवाद सुलझाएं
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/bangladesh-bnp-tripura-border-protest-rally-photos-update-134104001.html

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने आज भारत के त्रिपुरा बॉर्डर तक लॉन्ग मार्च निकाला। इस लॉन्ग मार्च को त्रिपुरा चली अभियान नया दिया गया है। बुधवार को सुबह 9 बजे ढाका के नयापल्टन से इसकी शुरुआत की गई।

BNP की तीन सहयोगी पार्टी जातीयतावादी जुबो दल, स्वेच्छाचारी दल और छात्र दल ने मिलकर इस मार्च की शुरुआत की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो अगरतला में बांग्लादेशी डिप्टी हाई कमीशन पर हमले, बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान और सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश के विरोध में यह रैली कर रहे हैं।

भारत ने हालात देखते हुए सुबह से ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पश्चिमी त्रिपुरा जिले के एसपी किरण कुमार ने आज सुबह बॉर्डर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों को जीरो पॉइंट से पहले ही रोक दिया जाएगा।

US बोला- दोनों देश शांति से विवाद सुलझाएं अमेरिका ने भारत और बांग्लादेश से अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की मांग की है। US फॉरेन डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- हम चाहते हैं कि भारत और बांग्लादेश आपसी विवाद को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।

BNP लीडर बोले- हमने खून बहाकर आजादी हासिल की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैली के दौरान BNP लीडर रूहुल कबीर रिजवी ने कई भारत विरोध बयान दिए। उन्होंने कहा कि हमने खून बहाकर आजादी हासिल की है। अब हमें कड़ी मेहनत से उसे बचाना है।

उन्होंने कहा- भारत नहीं चाहता कि भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका के लोग अपने घरेलू मामले खुद संभालें। हमें दिल्ली की बात क्यों माननी चाहिए? दिल्ली के नेता अब तक बांग्लादेशी लोगों की बहादुरी और हिम्मत पहचान नहीं पाए हैं।

इससे पहले इन तीनों संगठनों ने ढाका में भारतीय हाई कमीशन के सामने भी एक लॉन्ग मार्च था। तब पुलिस ने इस मार्च को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद BNP के एक प्रतिनिधि गुट को पुलिस की मदद से इंडियन हाई कमीशन को ज्ञापन सौंपने की इजाजत दी गई।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/bangladesh-bnp-tripura-border-protest-rally-photos-update-134104001.html

The post बांग्‍लादेश में ढाका से त्रिपुरा बॉर्डर तक लॉन्ग मार्च:भारत अलर्ट, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई; US बोला- दोनों देश बातचीत से विवाद सुलझाएं appeared first on India News Flash.

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, मंत्री की मौत:4 बॉडीगार्ड्स भी मारे गए; किसी ने हमले की जिम्मदारी नहीं ली, ISIS-K पर शक
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/afghanistan-kabul-bomb-blast-update-talibani-khalil-haqqani-134104355.html

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक आत्मघाती हमले में तालिबान के शरणार्थी मंत्री खलील रहमान हक्कानी की मौत हो गई। हमला शरणार्थी मंत्रालय में तब हुआ, जब हक्कानी प्रार्थना के लिए बाहर जा रहे थे। इसमें 4 बॉडीगार्ड्स की भी मौत हो गई।

अब तक हमले के समय की जानकारी नहीं मिल पाई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, खलील हक्कानी के भतीजे अनस हक्कानी ने अपने चाचा के मौत की पुष्टि की है। अब तक किसी भी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आतंकी ग्रुप ISIS-K पर शक जताया गया है।

बता दें कि ISIS-K का पूरा नाम इस्लामिक स्टेट खुरासान है। यह सीरिया और इराक में सक्रिय आतंकी गुट ISIS की क्षेत्रीय शाखा है। ISIS-K का नाम उत्तरपूर्वी ईरान, दक्षिणी तुर्कमेनिस्तान और उत्तरी अफगानिस्तान में आने वाले क्षेत्र के नाम पर रखा गया है।

कौन था खलील हक्कानी, अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का इनाम रखा था

खलील हक्कानी अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख लीडर में से एक था। वो तालिबान के इन्टर्नल मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी का चाचा था। अमेरिका ने खलील को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। इस पर 50 लाख डॉलर (42 करोड़ रुपए) का इनाम भी रखा था।

हक्कानी नेटवर्क और अफगान तालिबान के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। 2021 में अफगानिस्तान में तख्तापलट के बाद से अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क मिलकर सरकार चला रहे हैं। तालिबान सरकार के कई अहम मंत्रालय पर हक्कानी नेटवर्क के लोग काबिज हैं।

हक्कानी नेटवर्क ग्रुप को जानिए

हक्कानी नेटवर्क तालिबान का एक आतंकवादी गुट है, जिसका नेटवर्क अफगानिस्तान और पाकिस्तान में फैला हुआ है। पिछले दो दशक में हक्कानी नेटवर्क ने अफगानिस्तान में कई हमले किए। 2012 में अमेरिका ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस संगठन पर प्रतिबंध लगा रखा है। हक्कानी नेटवर्क आतंकी हमलों में सुसाइड बॉम्बर का इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/afghanistan-kabul-bomb-blast-update-talibani-khalil-haqqani-134104355.html

The post अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, मंत्री की मौत:4 बॉडीगार्ड्स भी मारे गए; किसी ने हमले की जिम्मदारी नहीं ली, ISIS-K पर शक appeared first on India News Flash.

ट्रम्प ने ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर बताया:कहा- जल्द टैरिफ पर बात करेंगे; कनाडाई PM बोले- कमला की हार महिलाओं की प्रगति पर हमला
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/donald-trump-mocked-canada-pm-justin-trudeau-134105081.html

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो के आपसी रिश्तों में तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रूडो का मजाक उड़ाते हुए उन्हें कनाडा का गवर्नर बताया था। अब ट्रूडो ने कमला हैरिस की हार को महिलाओं की तरक्की पर हमला बताया।

ट्रम्प ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा- कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर करके खुशी हुई। मैं जल्द ही गवर्नर से दोबारा मिलना चाहूंगा ताकि हम टैरिफ और ट्रेड पर बातचीत जारी रखें। इससे आने वाले दिनों में नतीजे बेहतरीन होंगे।

वहीं बुधवार को इक्वल वॉयस फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोलते हुए जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस की हार को महिलाओं की प्रगति पर हमला बताया। उन्होंने कहा- ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें तरक्की की तरफ लगातार आगे बढ़ाना चाहिए।

अवैध प्रवासी रोको नहीं तो कनाडा पर 25% टैरिफ लगेगा

बता दें कि ट्रूडो ने पिछले हफ्ते फ्लोरिडा में ट्रम्प के साथ डिनर किया था। इस दौरान ट्रम्प ने कहा था कि अगर कनाडा सरकार अमेरिका में अवैध प्रवासियों और नशीली दवाओं की एंट्री रोकने में नाकाम रहती है तो उस पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।

इसी दौरान ट्रम्प ने मजाक में कनाडा को अमेरिका 51वां राज्य बनने का भी ऑफर दिया।

मेक्सिको-कनाडा को सब्सिडी चाहिए तो US राज्य बन जाएं

कुछ दिन पहले ट्रम्प ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हम कनाडा को हर साल 100 अरब डॉलर और मेक्सिको को लगभग 300 अरब डॉलर की सब्सिडी दे रहे हैं। हमें सब्सिडी पर रोक लगानी चाहिए। अगर उन्हें सब्सिडी चाहिए तो अमेरिका का ही राज्य बन जाएं।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/donald-trump-mocked-canada-pm-justin-trudeau-134105081.html

The post ट्रम्प ने ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर बताया:कहा- जल्द टैरिफ पर बात करेंगे; कनाडाई PM बोले- कमला की हार महिलाओं की प्रगति पर हमला appeared first on India News Flash.

साउथ कोरियाई प्रेसिडेंट बोले- मार्शल लॉ कानूनी फैसला था:लोकतंत्र बचाने के लिए संसद में सैनिक भेजे, इमरजेंसी लगाई; यह विद्रोह नहीं
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/south-korea-martial-law-crisis-president-yeol-democratic-party-134108597.html

साउथ कोरिया में मार्शल लॉ लगाने वाले राष्ट्रपति यून सुक योल ने गुरुवार को टीवी पर संबोधन दिया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि वे पद से नहीं हटेंगे और महाभियोग लगाए जाने के खिलाफ अंत तक लड़ते रहेंगे।

यून ने कहा कि संसद में सैनिकों को भेजना विद्रोह नहीं है। लोकतंत्र को खत्म होने से रोकने और संसद में विपक्ष की तानाशाही का मुकाबला करने के लिए उन्होंने मार्शल लॉ लगाने का फैसला लिया। यह पूरी तरह से कानूनी था।

यून ने कहा-

चाहे मेरे खिलाफ जांच की जाए या महाभियोग लाया जाए, मैं निष्पक्ष रूप से इसका सामना करूंगा रहूंगा। मैं आखिर तक लड़ता रहूंगा।​​​

इससे पहले 7 दिसंबर को राष्ट्रपति यून ने मार्शल लॉ लगाने के लिए देश से माफी मांगी थी। उन्होंने लाइव टीवी पर सिर झुकाकर जनता के सामने मार्शल लॉ लगाए जाने को गलत कहा था। तब उन्होंने कहा था कि ये फैसला कानूनी या राजनीतिक वजहों से नहीं बल्कि हताशा में लिया गया था।

राष्ट्रपति बोले- लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहा विपक्ष यूं ने विपक्ष पर सरकार के कामकाज को रोकने का आरोप लगाया। दरअसल मार्शल लॉ मामले के बाद साउथ कोरिया में राष्ट्रपति ने 673.3 ट्रिलियन वॉन (करीब 40 लाख करोड़ रुपए) का बजट पारित करने की कोशिश की, लेकिन मुख्य विपक्षी दल ने इसमें कटौती कर दी।

विपक्ष के इस कदम से नाराज राष्ट्रपति ने कहा कि देश की विपक्षी पार्टी लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है। साउथ कोरिया में विपक्षी पार्टी ही बहुमत में है। संसद में 300 सीटों में से मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया (DPK) को 171 सीटें मिली हुई हैं।

साउथ कोरिया में 4 दशक बाद मार्शल लॉ साउथ कोरिया में राष्ट्रपति यून ने 3 दिसंबर की रात देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया था। हालांकि, भारी विरोध के बाद उन्होंने 6 घंटों के भीतर ही अपना फैसला वापस ले लिया था। यून के इस कदम के बाद दक्षिण कोरिया में उनका काफी विरोध हो रहा है उन्हें पद से हटाए जाने की भी कोशिशें हो रही हैं।

राष्ट्रपति की ही पार्टी के नेता अब उन्हें हटाने में जुट गए हैं। सत्ताधारी पीपुल्स पावर पार्टी (PPP) के महासचिव हान डोंग-हुन ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र सुरक्षित रहे इसके लिए राष्ट्रपति का हटना जरूरी है।

राष्ट्रपति को हटाने के लिए फिर से प्रस्ताव लाएगा विपक्ष पिछली बार शनिवार को राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन जरूरी 200 सांसदों का इसे समर्थन नहीं मिल पाया था। इसे लेकर हान ने कहा कि पिछली बार कई सांसद राष्ट्रपति को हटाने और न हटाने को लेकर भ्रम में पड़ गए थे और उन्होंने वोटिंग नहीं की थी। अब ये भ्रम की स्थिति दूर होनी चाहिए।

हान ने कहा कि इसे रोकने का एक ही तरीका ये है कि हर सांसद संसद भवन में आए और अपने विवेक के आधार पर वोट डाले। साउथ कोरिया में विपक्षी पार्टी DPK राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए दूसरी बार महाभियोग प्रस्ताव ला सकती है। यह प्रस्ताव शनिवार को लाया जा सकता है।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/south-korea-martial-law-crisis-president-yeol-democratic-party-134108597.html

The post साउथ कोरियाई प्रेसिडेंट बोले- मार्शल लॉ कानूनी फैसला था:लोकतंत्र बचाने के लिए संसद में सैनिक भेजे, इमरजेंसी लगाई; यह विद्रोह नहीं appeared first on India News Flash.

ब्रिटेन में चचेरे भाई-बहन की शादी बैन करने की मांग:सांसद ने कहा कि इससे आनुवांशिक बीमारियां बढ़ रहीं, भारतवंशी सांसद ने विरोध किया
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/uk-cousin-marriage-ban-indian-origin-mp-richard-holden-134108435.html

ब्रिटेन में एक कंजर्वेटिव नेता ने संसद में चचेरे भाई-बहनों के बीच शादी पर रोक लगाने की मांग की है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड होल्डन ने बुधवार को प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि चचेरे भाई-बहनों के बीच शादियों से हुए बच्चों में बीमारियां और विकलांगता का खतरा बहुत बढ़ गया है। यह पब्लिक हेल्थ सिस्टम को प्रभावित कर रहा है।

सांसद ने ऑक्सफोर्ड जर्नल ऑफ लॉ एंड रिलीजन शोध का हवाला देते हुए कहा कि इन शादियों से होने वाले बच्चों में सामान्य बच्चों की तुलना में आनुवांशिक बीमारियां होने का खतरा दोगुना ज्यादा होता है। यह प्रथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

होल्डन ने कहा कि आधुनिक ब्रिटिश समाज के लिए यह प्रथा बिल्कुल भी सही नहीं है। देश के लिए चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है, क्योंकि उनके दादा-दादी के वक्त की तुलना में अब हालात ज्यादा खराब हो चुके हैं। हालांकि, पिछले कुछ साल से इसमें गिरावट आ रही है, क्योंकि कुछ युवा इस सिस्टम को नहीं मान रहे हैं, लेकिन फिर भी इस पर रोक लगाना जरूरी है।

होल्डन ने कहा कि ब्रिटेन में कुछ प्रवासी समुदाय, जैसे कि ब्रिटिश-पाकिस्तानी और आयरिश ट्रैवलर्स में चचेरे भाई-बहनों के बीच विवाह दर ज्यादा है। इनमें करीब 40% शादियां फर्स्ट कजन (चचेरे भाई-बहनों) के बीच होती हैं।

ब्रिटेन में फर्स्ट कजन मैरिज पर कानून नहीं

सांसद ने कहा कि दुनियाभर में करीब 10% शादियां चचेरे भाई-बहनों में होती है। अफ्रीका के सहारा रीजन में 35 से 40 फीसदी लोग चेचेरे भाई-बहनों में शादी करते हैं। मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया में भी यह कल्चर बेहद आम है। पाकिस्तान के कुछ हिस्से में तो यह 80% पहुंच चुकी है।

ब्रिटेन में भाई-बहन, माता-पिता या फिर अपने ही बच्चे से विवाह पर बैन है, लेकिन चचेरे भाई-बहनों के बीच शादियों को लेकर वहां कोई कानून नहीं है। होल्डन के प्रस्ताव पर कई कंजर्वेटिव साथियों का साथ मिला। हालांकि, सरकार के समर्थन के बिना यह कानून बनना संभव नहीं है।

भारतीय मूल के सांसद बोले- बैन समाधान नहीं, जागरूकता बढ़ाएं

निर्दलीय ब्रिटिश सांसद इकबाल मोहम्मद ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने संसद में कहा कि चचेरे भाई-बहनों की शादियों पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं है। गुजराती मूल के सांसद ने कहा कि इस परेशानी को जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है।

इकबाल मोहम्मद मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उप-सहारा अफ्रीकी आबादी का 35 प्रतिशत से 50 प्रतिशत हिस्सा तो चचेरे भाई-बहन की शादी को पसंद करते हैं। यह मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में बेहद आम है।

मोहम्मद ने कहा कि चचेरे भाई-बहनों में शादियां बहुत आम है, क्योंकि इससे पारिवारिक बंधन बनाने में, पारिवारिक संपत्ति सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/uk-cousin-marriage-ban-indian-origin-mp-richard-holden-134108435.html

The post ब्रिटेन में चचेरे भाई-बहन की शादी बैन करने की मांग:सांसद ने कहा कि इससे आनुवांशिक बीमारियां बढ़ रहीं, भारतवंशी सांसद ने विरोध किया appeared first on India News Flash.

दावा- अमेरिका ने नहीं दीं खालिस्तानी आतंकी पन्नू की डिटेल्स:भारत ने मांगे थे फोन नंबर-बैंक डिटेल, अमेरिकी पुलिस ने कानून का हवाला दिया
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/khalistani-gurpatwant-pannun-bank-details-us-police-vs-nia-punjab-flag-134108938.html

अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की बैंक डिटेल और फोन नंबर की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस को एक सूत्र ने बताया कि भारत की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी पुलिस से ये जानकारी मांगी थी, लेकिन कानून का हवाला देते हुए मना कर दिया गया।

यह मामला 14 अगस्त 2020 में पंजाब के मोगा में जिला प्रशासन परिसर के ऊपर कथित तौर पर खालिस्तानी झंडा फहराने से जुड़ा है। स्वंतत्रता दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर 2 लोगों ने सिक्योरिटी को तोड़कर डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के ऊपर खालिस्तानी झंडा फहरा दिया।

इस दौरान तिरंगे का भी अपमान किया गया। यह सब CCTV में कैद हो गया। NIA को शक है कि यह पन्नू के इशारे पर किया गया था। इसके बाद 5 सितंबर 2020 को NIA ने पन्नू पर कई धाराओं में केस किया। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया।

लगातार देश को तोड़ने की धमकियां दे रहा आतंकी पन्नू

आतंकी पन्नू लगातार देश को तोड़ने की धमकियां दे रहा है। पन्नू ने बीते महीने पहले एयर इंडिया में सफर ना करने की बात कही। वहीं अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट को ब्लॉक करने के लिए भी पंजाब के युवाओं को उकसाने का प्रयास किया था।

पन्नू ने कहा था- ”नवंबर में 1984 में हुए सिख दंगों की 40वीं बरसी है। 1984 में 13 हजार से अधिक सिख, महिलाओं और बच्चों को मार दिया गया। आज भी दिल्ली में विधवा कॉलोनी है। ये पूरी घटना भारतीय हुकूमत द्वारा की गई थी। विदेशों में यात्रा करने वाले लोग 1 से लेकर 19 नवंबर तक एअर इंडिया का बायकॉट करें।” पन्नू ने पायलट्स को धमकाया कि बोर्ड पर संदिग्ध बम हो सकता है।”

2019 में सिख फॉर जस्टिस पर बैन लगाया

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 10 जुलाई 2019 को SFJ (सिख फॉर जस्टिस) को उसकी गतिविधियों के लिए UAPA के तहत एक गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंधित कर दिया। 1 जुलाई 2020 को पन्नू को भारत सरकार द्वारा व्यक्तिगत आतंकवादियों की सूची में शामिल किया गया।

NIA ने सितंबर 2019 में पन्नू के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया। 29 नवंबर 2022 को उसे PO घोषित किया गया। 2023 में, NIA ने अमृतसर और चंडीगढ़ में पन्नू के घर और जमीन को जब्त कर लिया। 3 फरवरी 2021 को NIA की विशेष अदालत द्वारा पन्नू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए।

पन्नू पर करीब 12 केस, सोशल मीडिया पर करता है भड़काऊ बयानबाजी

SFJ और पन्नू के खिलाफ भारत में 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें पंजाब में देशद्रोह के 3 मामले भी हैं। पंजाब पुलिस द्वारा तैयार किए गए डोजियर में SFJ द्वारा कई वर्षों से सोशल मीडिया पर विभिन्न अलगाववादी पोस्ट के बारे में जानकारी दी गई थी। इनमें वह आतंकियों का समर्थन करता था।

पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह पंजाबी भाषा में ऑडियो और वीडियो संदेश जारी करता है। इसमें वह पंजाबी युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काता है।

पैसे का लालच देकर पंजाब-हरियाणा में सरकारी बिल्डिगों में खालिस्तान का झंडा लगवा चुका है। इसके अलावा हाल ही में G20 मीटिंग के दौरान वह दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी नारे भी लिखवा चुका है।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/khalistani-gurpatwant-pannun-bank-details-us-police-vs-nia-punjab-flag-134108938.html

The post दावा- अमेरिका ने नहीं दीं खालिस्तानी आतंकी पन्नू की डिटेल्स:भारत ने मांगे थे फोन नंबर-बैंक डिटेल, अमेरिकी पुलिस ने कानून का हवाला दिया appeared first on India News Flash.

सीरिया में विद्रोहियों ने बशर के पिता की कब्र जलाई:1982 में हजारों लोगों का नरसंहार किया था; 29 साल तक राष्ट्रपति रहे
Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/rebels-in-syria-burn-the-grave-of-bashars-father-134109253.html

सीरिया में विद्रोही लड़ाकों ने राष्ट्रपति बशर अल असद के पिता और पूर्व राष्ट्रपति हाफिज अल-असद की कब्र जला दी है। ये कब्र सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके लटाकिया के करदाहा में थी। करदाहा असद परिवार का पैतृक गांव है।

बशर के पिता हाफिज 1971 से 2000 तक सीरिया के राष्ट्रपति थे। हाफिज ने 1982 में हमा में हजारों लोगों का नरंसहार किया था। 29 साल तक सीरिया का राष्ट्रपति रहने के बाद 2000 में हाफिज की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हाफिज की मौत के बाद उनके छोटे बेटे बशर को देश का नया राष्ट्रपति बनाया गया था।

सीरिया में 8 दिसंबर को विद्रोही लड़ाकों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया था। इसके चलते राष्ट्रपति बशर ने देश छोड़कर रूस में शरण ले ली थी। बशर के देश छोड़ने के साथ ही सीरिया पर 54 साल से चला आ रहा असद परिवार का राज खत्म हो गया था।

अंतरिम प्रधानमंत्री बोले- सभी लोगों को धार्मिक अधिकारों की गारंटी

अंतरिम प्रधानमंत्री बशीर ने इटली के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में सभी लोगों को धार्मिक अधिकारों की गारंटी दी जाएगी। बशीर ने विदेशों में रह रहे सीरियाई नागरिकों से वापस देश लौटने की अपील भी की है।

बशीर ने कहा कि सीरिया अब एक आजाद मुल्क है जिसने अपनी प्रतिष्ठा और गौरव वापस हासिल कर ली है। नागिरक देश लौट आएं।

बशर अल-असद ने देश छोड़ने के बाद विद्रोहियों को शांतिपूर्वक सत्ता सौंपने का ऐलान किया था। विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने सत्ता पर काबिज होने के बाद मोहम्मद अल-बशीर को सीरिया का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया है। बशीर इससे पहले सीरियाई प्रांत इदलिब के गर्वनर थे।

इजराइल ने सीरिया में 350 जगहों पर हमले किए

इजराइल ने सीरिया में अब तक 350 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। अलजजीरा के मुताबिक इजराइली सेना ने कहा कि ये हमले सीरिया के हथियारों को विद्रोगी गुटों के हाथों में जाने से रोकने के लिए किया है। सेना का अनुमान है कि सीरिया में 70% से 80% हथियार नष्ट हो चुके हैं।

इस ऑपरेशन का नाम ‘बाशान एरो’ रखा गया है। इजराइली सेना ने कहा कि सोमवार रात उन्होंने सीरिया के नौसेना के बेड़े पर हमला किया और अल-बायदा-लताकिया पोर्ट पर हमला कर 15 जहाजों को बर्बाद कर दिया।

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/rebels-in-syria-burn-the-grave-of-bashars-father-134109253.html

The post सीरिया में विद्रोहियों ने बशर के पिता की कब्र जलाई:1982 में हजारों लोगों का नरसंहार किया था; 29 साल तक राष्ट्रपति रहे appeared first on India News Flash.