UK में क्रिमिनोलॉजी स्टूडेंट ने महिला का कत्ल किया:जानना चाहता था हत्या करने पर कैसा लगता है, लोगों का अटेंशन पाने की भी इच्छा थी

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/uk-criminology-student-killing-a-woman-bournemouth-134099649.html

 

ब्रिटेन में क्रिमिनोलॉजी स्टूडेंट ने दो महिलाओं पर हमला कर एक का कत्ल कर दिया, जबकि दूसरी महिला घायल है। नासेन सादी (20) नाम का यह स्टूडेंट जानना चाहता था कि किसी की हत्या करने पर कैसा लगता है। इसके लिए उसने इस साल अप्रैल से ही किसी की भी हत्या करने का प्लान बनाना शुरू कर दिया था।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के लिए सही जगह में खोजने के बाद वो साउथ इंग्लैंड के समुद्र किनारे स्थित बोर्नमाउथ शहर में बस गया।

 

 

जानना चाहता था महिलाओं को डराने पर कैसा लगता है

प्रॉसिक्यूटर ने सारा जोन्स ने विंचेस्टर क्राउन कोर्ट में बताया- ऐसा लगता है कि वो जानना चाहता था किसी की हत्या करने पर कैसा लगता है। वह यह भी समझना चाहता था कि महिलाओं को डराने का एहसास कैसा होता है। उसे लगता था कि ऐसा करने से वो ताकतवर महसूस करेगा और दूसरे लोगों की उसमें दिलचस्पी बन जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक नासेन सादी ने जब लीन माइल्स और एमी ग्रे पर हमला किया तो वो दोनों समुद्र किनार बैठकर हाथ सेंक रहीं थीं। एमी ग्रे पर चाकू से 10 वार किए गए, जिसमें एक उनके दिल के पार हो गया। उनकी मौते पर ही मौत हो गई। जबकि लीन माइल्स 20 हमले के बाद भी जिंदा बच गईं।

 

 

हमलावर ने घर में कई चाकू छिपाकर रखे थे

प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि हमला बहुत ही भयानक था। महिलाएं जब जान बचाने के लिए भागने लगीं, तो हमलावर ने दौड़कर उन पर वार किया। हमला करने के बाद उसने हथियार फेंक दिया और अपने कपड़े बदल कर अंधेरे में गायब हो गया।

 

पुलिस ने जब नासेन सादी के घर की तलाशी ली तो उसके बेडसाइड दराज और अलमारी में छिपाकर रखे हुए चाकू मिले। कोर्ट में यह मामला अभी जारी है।

 

 

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/uk-criminology-student-killing-a-woman-bournemouth-134099649.html

ताजा खबर

Advertise

सैन समाज समाचार

Scroll to Top