बांग्‍लादेश में ढाका से त्रिपुरा बॉर्डर तक लॉन्ग मार्च:भारत अलर्ट, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई; US बोला- दोनों देश बातचीत से विवाद सुलझाएं

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/bangladesh-bnp-tripura-border-protest-rally-photos-update-134104001.html

 

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने आज भारत के त्रिपुरा बॉर्डर तक लॉन्ग मार्च निकाला। इस लॉन्ग मार्च को त्रिपुरा चली अभियान नया दिया गया है। बुधवार को सुबह 9 बजे ढाका के नयापल्टन से इसकी शुरुआत की गई।

 

BNP की तीन सहयोगी पार्टी जातीयतावादी जुबो दल, स्वेच्छाचारी दल और छात्र दल ने मिलकर इस मार्च की शुरुआत की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो अगरतला में बांग्लादेशी डिप्टी हाई कमीशन पर हमले, बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान और सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश के विरोध में यह रैली कर रहे हैं।

 

भारत ने हालात देखते हुए सुबह से ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पश्चिमी त्रिपुरा जिले के एसपी किरण कुमार ने आज सुबह बॉर्डर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों को जीरो पॉइंट से पहले ही रोक दिया जाएगा।

 

US बोला- दोनों देश शांति से विवाद सुलझाएं अमेरिका ने भारत और बांग्लादेश से अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की मांग की है। US फॉरेन डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- हम चाहते हैं कि भारत और बांग्लादेश आपसी विवाद को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।

 

BNP लीडर बोले- हमने खून बहाकर आजादी हासिल की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैली के दौरान BNP लीडर रूहुल कबीर रिजवी ने कई भारत विरोध बयान दिए। उन्होंने कहा कि हमने खून बहाकर आजादी हासिल की है। अब हमें कड़ी मेहनत से उसे बचाना है।

उन्होंने कहा- भारत नहीं चाहता कि भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका के लोग अपने घरेलू मामले खुद संभालें। हमें दिल्ली की बात क्यों माननी चाहिए? दिल्ली के नेता अब तक बांग्लादेशी लोगों की बहादुरी और हिम्मत पहचान नहीं पाए हैं।

 

इससे पहले इन तीनों संगठनों ने ढाका में भारतीय हाई कमीशन के सामने भी एक लॉन्ग मार्च था। तब पुलिस ने इस मार्च को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद BNP के एक प्रतिनिधि गुट को पुलिस की मदद से इंडियन हाई कमीशन को ज्ञापन सौंपने की इजाजत दी गई।

 

Credit :  https://www.bhaskar.com/international/news/bangladesh-bnp-tripura-border-protest-rally-photos-update-134104001.html

ताजा खबर

Advertise

सैन समाज समाचार

Scroll to Top